






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 मई 2025। क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता एवं कई सम्मान से नवाजे जा चुकी शख्शियत अब्दुल गफूर खोखर का इंतकाल गुरुवार सुबह 5 बजे हो गया है। महात्मा गांधी नॉलेज सिटी की स्थापना करने वाले ए.जी क्षेत्र के मुस्लिम समाज की अगुवाई करने वाले एवं सामाजिक सुधारो के पक्षधर थे। उन्हें राष्ट्रीय अणुव्रत सम्मान भी दिया जा चुका था एंव वे एजी मिशन स्कूल के डायरेक्टर भी थे। ए.जी. पिछले लंबे समय से किडनी की बीमारी से जूझ रहे थे। उनके निधन पर गुरुवार को एजी मिशन स्कूल में अवकाश रखा गया है। प्राप्त सूचना के अनुसार उनका जनाजा सुबह 10 बजे झंवर बस स्टैंड स्थित ए.जी. एम्पायर से रवाना होगा।



