May 20, 2026
00000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 मई 2025। 25 मई से प्रारंभ नौतपा बे-असर हो गया है। प्रदेश भर में गुरूवार को आंधी बारिश का दौर जारी रहा। इससे दिन और रात का पारा 5 डिग्री तक लुढ़क गया है। तेज गर्मी व लू से राहत मिली है वहीं उमस ने लोगों को सताया है। मौसम विभाग के संकेतों के अनुसार अब तापमान 44 डिग्री से ऊपर अब तापमान नहीं जाएगा। नौतपा 2 जून को खत्म होगा परंतु जून के पहले दिन से ही राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अपडेट के अनुसार एक जून से ही बूंदाबांदी का दौर शुरू होगा। तापमान 40 डिग्री के करीब आ जाएगा और लू के साथ सूर्य की गर्मी से भी राहत मिलने की संभावना है। गुरूवार शाम बरसात का शगुन हुआ व एक जून से पुन: बरसात की उम्मीद है। गुरूवार को बीकानेर में पारा 43.5 डिग्री रहा वहीं चूरू में तापमान 43.0 डिग्री रहा है। बीकानेर में गत 24 घंटे में 14 मिमी बरसात दर्ज की गई है। बता देवें मौसम विभाग ने आज बीकानेर, श्रीगंगानगर, जालोर, बाड़मेर, जोधपुर व जैसलमेर में दोपहर तक तेज गर्मी व दोपहर बाद आंधी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
श्रीडूंगरगढ़ के गांव डेलवां, लोढ़ेरा, गुसाईंसर बड़ा व श्रीडूंगरगढ़ सहित बिग्गाबास रामसरा, बिग्गा, बाना सहित आस पास के सभी इलाकों में रात बादल छा गए और हल्की बूंदाबांदी हुई। डेलवां में हल्की बरसात हुई। वहीं पूरे क्षेत्र में तेज हवाओं का दौर जारी रहा। शुक्रवार सुबह भी सूर्य का तेज कम हुआ है और आसमान में छाए बादलों से लोगों ने राहत महसूस की है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बीदासर रोड पर बाना के निकट रात हुई हल्की बरसात।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। डेलवां में हुई रात हल्की बरसात।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आज सुबह आसमान में छाए हल्के बादल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव बिग्गा की रोही में हुई हल्की बूंदाबांदी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गुरुवार शाम आया तेज अंधड़।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बिग्गाबास रामसरा में रात हुई हल्की बारिश।