






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 31 मई 2025। सेरूणा थाना पुलिस ने शुक्रवार को गश्त के दौरान ताश पत्ति पर सार्वजनिक स्थान पर रूपयों का दांव लगाकर जुआ खेल रहें तीन जनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। एएसआई पूर्णमल टीम के साथ थाने से गश्त के लिए रवाना हुए। सेरूणा से पूनरासर पहुंचे तो मुखबीर की सूचना पर एसबीआई बैंक की गली में पहुंचे। आम गली में तीन जने जुआ खेलते नजर आए। पुलिस ने पूनरासर निवासी मुकेश नाथ, साहबनाथ व अमरनाथ को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से कुल 1400 रूपए नगदी ढेरी के रूप में व 52 पत्ते बरामद किए। कार्रवाई में कांस्टेबल रामदयाल, विकास कुमार, ड्राइवर अजय सिंह शामिल रहें। पुलिस ने 13 आरपीजीओ में मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल आवड़दान को दी गई है।



