May 19, 2026
00000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 31 मई 2025। शनिवार सुबह करीब 6.30 बजे से पूरे श्रीडूंगरगढ़ उपखंड क्षेत्र की बिजली सप्लाई बंद है। शुक्रवार रात विभाग ने 2 घंटे कटौती की सूचना जारी की परंतु ये कटौती लंबी हो गई है। 220 केवी जीएसएस रतनगढ़ व श्रीडूंगरगढ़ के बीच लाइन का काम किया जा रहा है। अत्यधिक हाइट पर कार्मिकों द्वारा किए जा रहें इस कार्य के कारण सप्लाई शुरू किए जाने में देरी हुई है। विभागीय अधिकारी हरिराम बाना सिद्ध ने जानकारी देते हुए बताया कि करीब डेढ़ का कार्य शेष है, इसे शीघ्रता के साथ पूरा किया जा रहा है। वहीं ये कार्य हो जाने के बाद तुरंत बिजली आपूर्ति प्रारंभ कर दी जाएगी। बता देवें पूरे अंचल में बिजली आपूर्ति करीब 11.30 या 12 बजे के आस पास सुचारू की जा सकेगी। सभी पाठक ये सूचना हर एक नागरिक, ग्रामीण व गांव, ढाणी तक पहुंचा देवें जिससे लोग परेशान हुए बिना धैर्य के साथ बिजली का इंतजार कर सकें।