May 21, 2026
0000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 जून 2025। रूपयों के लेन देन के एक परिवाद की जांच के दौरान थाने बुलाया गया युवक पूछताछ़ के दौरान तैश में आ गया है। इस पर हैड कांस्टेबल धमेंद्र कुमार ने बताया कि युवक से समझाईश की गई परंतु वह नहीं माना और झगड़ा करने पर उतारू हो गया। इस पर बिग्गाबास रामसरा निवासी अन्नाराम जाट को शांतिभंग में पकड़ लिया।
गली में संद्गिध घुमते हुए एक को पकड़ा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बीती रात कस्बे की गलियों में संद्गिध रूप से घुमते और लोगों के घरों में ताकझांक करते हुए एक जने को एएसआई राजकुमार ने पकड़ लिया। राजकुमार ने बताया कि गश्त के दौरान एक युवक बिग्गा निवासी श्यामलाल बावरी मिला जिससे पूछताछ करने पर वह संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। इस पर अलसुबह उसे थाने लाया गया व शांतिभंग में गिरफ्तार कर लिया गया।