May 20, 2026
0000000

श्यामगिरी बने हिन्दू क्रांति सेना के तहसील अध्यक्ष।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 जून 2025। हिंदू क्रांति सेना, राजस्थान के तहसील अध्यक्ष के पद पर युवा श्याम गिरी पुत्र ओमगिरी की नियुक्ति की गई है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष विकास डुमोली ने नियुक्ति पत्र देते हुए संगठन की भावना के अनुरूप कार्य करने व हिंदुत्व की भावना को हर घर तक पहुंचाने की प्रेरणा दी। श्यामगिरी ने संगठन कार्य पूरी निष्ठा व दायित्व बोध के साथ करने का संकल्प किया। उनकी नियुक्ति पर उनके साथियों ने प्रसन्नता जताते हुए बधाई दी है।

श्यामगिरी

नवीन स्वामी ने पहले प्रयास में IIT में फाइनल प्रवेश हासिल किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आईआईटी में प्रवेश के लिए आयोजित हुई इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई एडवांस्ट का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। कुल 1 लाख 90 हजार छात्र छात्राओं ने जेईई एडवांस्ड के लिए रजिस्ट्रेशन किया था। दिल्ली जोन के रजित गुप्ता ने टॉप किया है। वहीं कस्बे के युवा नवीन स्वामी पुत्र भगवानाराम (पवन) स्वामी ने इस परीक्षा में ओबीसी कैटेगरी में 1624 रैंक व ऑल आवर 7621 रैंक हासिल की है। नवीन ने बताया कि ये उनका पहला ही प्रयास था। विदित रहें नवीन की बहन प्रियंका ने इसी वर्ष एसएससी परीक्षा पास कर जीएसटी इंस्पेक्टर के पद पर चयन हासिल किया था। वहीं नवीन को इस सफलता पर भाई अरविंद स्वामी सहित परिजनों व जानकारों ने बधाई दी है।

नवीन स्वामी