






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 जून 2025। सेरूणा थाना क्षेत्र में एक विवाहिता की फांसी के फंदे से मौत हो गई है। कोटासर निवासी 23 वर्षीय विवाहिता मुकेश पत्नी नरपतसिंह का शव उपजिला अस्प्ताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। हैड कांस्टेबल संदीप कुमार ने शव को मोर्चरी में रखवाया व सेरूणा थाने के एएसआई पूर्णमल को सूचना दे दी गई है। विवाहिता का शव उसका पति व परिजन लेकर पहुंचे। पुलिस द्वारा मृतका के पीहर पक्ष के परिजनों को सूचना देने के साथ ही मंगलवार सुबह आगामी जांच व कार्रवाई की जाएगी।



