






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 जून 2025। आमजन के लिए काम की खबर पेजयल विभाग से आई है। विभागीय अधिकारी कैलाश वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि कोर्ट टंकी के सप्लाई सेंटर पर मंगलवार सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक नए बूस्टर लगाने सहित जरूरी रखरखाव कार्य किए जाएंगे। जिससे इस टंकी से होने वाली सरदारशहर रोड, बिग्गाबास सहित विभिन्न स्थानों पर होने वाली पेयजलापूर्ति कल बाधित रहेगी। उन्होंने कहा कि कार्य पूर्ण होने के पश्चात आपूर्ति सुचारू कर दी जाएगी।



