May 21, 2026
0000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 जून 2025। बुधवार को महेश नवमी के पर्व पर माहेश्वरी समाज द्वारा उत्पत्ति दिवस के रूप में हर घर में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। लोगों ने अपने घरों में भगवान महेश का पूजन किया गया। प्राय: हर घर में हलवा पूरी का भोग बनाकर भगवान को प्रसाद भोग लगाया गया है। वहीं आड़सर बास स्थित माहेश्वरी सेवा सदन में बुधवार सुबह हर्षोल्लास के साथ महेश नवमी का पर्व मनाया गया। श्रीडूंगरगढ़ माहेश्वरी सभा मंत्री नारायणप्रसाद कलाणी सहित समाज बंधुओं ने भगवान महेश का विधि विधान से पूजन संपन्न करवाया। विद्वान पंडितो द्वारा वैदिक पूजन पूर्ण करवाया गया। अखिल भारतीय मोहश्वरी सभा के रामचंद्र राठी ने माहेश्वरी समाज की उत्पत्ति के बारे में बताते हुए इसे पूरे समाज के लिए उत्सव का दिन बताया। भवन उपाध्यक्ष अशोक लखोटिया, भवन मंत्री राधेश्याम तापड़िया ने बताया कि आज शाम आड़सर बास माहेश्वरी समाज का सामूहिक भोज माहेश्वरी भवन में आयोजित होगा जिसकी तैयारियां की जा रही है। पूजा अर्चना में हरिप्रसाद मूंधड़ा, मनोज झालरिया, हनुमान राठी, रामचंद्र सोमाणी, मांगीलाल राठी, चांदरतन राठी, मदन राठी, राजेंन्द्र प्रसाद राठी, श्रीकिसन सोमाणी, मोहन झंवर, लक्ष्मीनारायण लोहिया, सुमित राठी, राकेश सोनी सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। भवन के उपमंत्री नंदकिशोर राठी ने सभी का आभार जताया।
पूर्व संध्या पर निकाली शोभा यात्रा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। माहेश्वरी समाज द्वारा महेश नवमी महोत्सव की पूर्व संध्या मंगलवार शाम माहेश्वरी समाज द्वारा शोभायात्रा निकाली गई। भगवान महेश व गणेश की झांकी सजाई गई। बैंड बाजे सहित समाज के लोग नाचते गाते शोभा यात्रा में शामिल हुए। माहेश्वरी सेवा सदन आड़सर बास से शोभा यात्रा रवाना हुई व महेश भवन बिग्गाबास होते हुए मुख्य बाजार से कालूबास माहेश्वारी भवन पहुंच कर पूर्ण हुई। शोभायात्रा में अखिल भारतीय माहेश्वरी महासभा के सदस्य ओमप्रकाश राठी, रामचंद्र राठी, संजय करनाणी, शहर अध्यक्ष श्रीभगवान चांडक सहित अनेक मौजिज लोग व समाज की महिलाएं पुरूष, बच्चे व युवा उत्साह के साथ शामिल हुए। शोभायात्रा का अनेक स्थानों पर पुष्पवर्षा से स्वागत किया गया। शोभायात्रा की व्यवस्था में कमल किशोर सोमाणी, सुरेश सोमाणी, जगदीश राठी, गोपाल तापड़िया, श्रीगोपाल, रामवतार मूंधड़ा, ललित बाहेती का विशेष सहयोग रहा। मंत्री नारायणप्रसाद कल्लाणी ने सभी का आभार जताया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। माहेश्वरी समाज की महिला शक्ति ने शोभायात्रा में सक्रिय भागीदारी निभाई।