May 21, 2026
0000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 जून 2025। सुबह कस्बे में बरसात के बाद मुख्य बाजार की गलियों में जल भराव हो गया। वहीं मोहल्लों में निचले स्थानों के अनेक घरों में पानी घुस गया है। वहीं पालिका ईओ अविनाश शर्मा के निर्देशों के साथ पालिकाकर्मी सुबह से दोपहर तक पानी निकासी व सफाई व्यवस्था दुरस्त करने में जुटे है। पालिकाकार्मिक कठोर श्रम के साथ नालों की सफाई में जुटे है। सफाई निरीक्षक हरीश गुर्जर ने बताया कि बिग्गाबास में पानी की निकासी के लिए टैंकर लगाए गए है। यहां गली व घरों से पानी निकासी करवाई जा रही है। गुर्जर ने बताया कि कालूबास में जेसीबी से रास्ता बनाकर पानी की निकासी करवाई गई है। प्राय: सभी वार्डों में कार्मिक युद्ध स्तर पर कार्य करने में जूटे है। गुर्जर ने कहा कि शहर की बसावट के कारण बरसात में पानी एकत्र हो जाता है, जिससे निचले स्थानों पर पानी भराव हो जाता है। परंतु अलर्ट मोड पर कार्यरत पालिका कार्मिक तुरंत ही जल निकासी कार्रवाई प्रारंभ कर देते है। जिससे कुछ ही घंटो पर पूरी निकासी करवाने का कार्य हो जाता है। गुर्जर ने बताया कि कहीं कोई विशेष समस्या अभी तक सामने नहीं आई है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कई स्थानों पर नालों की डाट निकालने का कार्य किया, जिससे पानी निकासी हो सकें।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स।पानी निकासी व सफाई अभियान में जुटे पालिका कार्मिक।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पालिका ने निकासी के लिए लगवाए टैंकर।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्रेन से रास्ता बनाकर जल निकासी की गई।