May 21, 2026
0000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 जून 2025। तुलसी सेवा मेडिकल एंड रिसर्च सेंटर में कल रविवार को सुबह 9 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक नि:शुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर का आयोजन किया जाएगा। प्रशासक सूर्यप्रकाश गांधी ने बताया कि दिवंगत संतोषदेवी सिंघी की स्मृति में उनकी प्रथम पुण्यतिथि पर उनके परिवार द्वारा चिकित्सा परामर्श शिविर कल लगाया जाएगा। शिविर में फिजिशियत डॉ अंकित स्वामी, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ प्रीति अग्रवाल, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ राजकुमार सुथार हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ अमित सेठिया, दंत रोग विशेषज्ञ डॉ गौरव सिंघल व क्रिटिकल केयर स्पेशयलिस्ट डॉ प्रवीण गुप्ता अपनी सेवाएं देंगे। शिविर में मूलचंद सिंघी श्रीडूंगरगढ़ कोलकाता के सहयोग से लगाया जाएगा। शिविर का समय सुबह 9 बजे से 1.30 बजे तक रहेगा। गांधी ने विशेषज्ञ डॉक्टरों की सेवाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया है।