






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 जून 2025। क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित होने के साथ ही पेयजलापूर्ति के लिए जल संकट खड़ा हो जाता है। जिससे गर्मी के मौसम में बेहाल ग्रामीण आक्रोशित हो उठते है। क्षेत्र के गांव धीरदेसर पुरोहितान में गत पांच दिन पूर्व 33 केवी जीएसएस का पॉवर ट्रांसफार्मर जल गया था। तब से इस जीएसएस से घरेलू व कृष कनेक्शनों को होने वाली आपूर्ति पूरी तरह से ठप्प है। ग्रामीणों ने बताया कि कई बार विभागीय अधिकारियों से नया ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की परंतु सुनवाई नहीं होने से बेहाल हो गए है। ग्रामीणों ने बताया कि जिम्मेदारों ने फोन उठाना ही बंद कर दिया है व ट्रांसफार्मर लगाने की कोई सूचना भी नहीं दे रहें है। शनिवार सुबह गांव की रोही के किसान व ग्रामीण एकत्र होकर जीएसएस पर पहुंचे और जमकर आक्रोश जताया है। किसानों ने बताया कि पांच दिन से कृषि कुओं पर आपूर्ति ठप्प है जिससे पेयजल संकट से किसान परिवार ही नहीं पशुधन भी प्यास के मारे बेहाल हो गया है। ग्रामीणों ने बताया कि शुक्रवार को आड़सर जीएसएस से गांव की बिजली सप्लाई थोड़ी देर दी गई परंतु कृषि कुओं पर कोई राहत नहीं है। ग्रामीणों ने कहा कि सप्लाई सुचारू नहीं होने के कोई आसार ही नजर नहीं आ रहें हे। नाराज लोगों ने तिस मरने की बात कहते हुए दो दिन में बिजली सप्लाई सुचारू नहीं होने पर उपखंड कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन करने की बात कही है। इस दौरान राजेंद्र सोनी, दुर्गाराम भूकर, मुरलीधर राजपुरोहित, कालूराम नाई, भगवानराम, महावीर सिंह, विजय सिंह, रवि सिंह, प्रेमसिंह, प्रभु राम, पूनम भूकर, भरत, संतोष जाखड़, किसनलाल मेहरा, लक्ष्मण जाट, ओमप्रकाश, सागर महाराज, शंकरलाल, मालाराम, श्याम सुथार, सुखराम, पेमाराम सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण व किसान शामिल हुए।






