May 21, 2026
0000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 जून 2025। क्षेत्र में भूमि विवाद के मामले में लगातार बढ़ रहें है। गांव जालबसर निवासी 60 वर्षीय रामचंद्र पुत्र पूर्णाराम जाट ने इसी गांव के पुरखराम पुत्र चुनाराम जाट के खिलाफ आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि गांव में उसका एक रिहायशी भूखंड है। जिसकी सीमाबंदी व बाड़ बंदी कर रखी है। इसी भूखंड के पास उसके पुत्र महेंद्र का मकान है। महेंद्र मजदूरी करने बाहर गया हुआ है और 5 जून को दोपहर करीब 3.30 बजे आरोपी आया और प्लॉट की बाड़ उखाड़ने लगा। उसे परिवादी की बहू ने मना किया तो आरोपी ने उसके साथ बदतमीजी की। बहू भागकर घर के अंदर चली गई व उसने देखा के आरोपी ने बाड़ में आग लगा कर जला डाली। परिवादी ने बताया कि आरोपी को ओलमा देने पर उसने अपनी गलती मान ली और पुन: बाड़ कर पट्टियां रोप देने की बात कही। परंतु अब आरोपी मना कर रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल रामस्वरूप को दी है।