






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 जून 2025। गत दिनों पश्चिमी विक्षोभ के कारण तापमान में गिरावट आई जिससे लोगों ने गर्मी से राहत पाई। अब प्रदेश में एक बार फिर से गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए है। सोमवार को श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में दोपहर के समय सड़कों पर गर्मी के लॉकडाउन का असर नजर आ रहा है। आज सुबह ही तेज धूप खिल गई है, और लोगों को 11 जून तक राहत मिलने के आसार नहीं है। वहीं पशु पक्षी व इंसान छांव की तलाश करता नजर आ रहा है। रविवार को तापमान में उछाल के साथ लगभग सभी शहरों में पारा 40 डिग्री पार हो गया है। श्रीगंगानगर में तापमान 47.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने आगामी तीन दिन लू और हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार बीकानेर, चूरू, श्रीगंगानगर, जैसलमेर, हनुमानगढ़, सहित 12 जिलों में धूल भरी हवाएं चलने व लू की चेतावनी दी है।




