May 21, 2026
00000000

बिना नंबरी ट्रेक्टर से चालक को पकड़ कर ध्वनियंत्र जब्त किए।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। हैड कांस्टेबल भगवानाराम रविवार को थाने से पुलिस दल के साथ गश्त के लिए रवाना हुए दल को थाना भवन के सामने ही हाइवे पर एक बिना नंबरी ट्रेक्टर में तेज आवाज में डेक बजाते हुए मिला। पुलिस ने ट्रेक्टर को रूकवाया और बाना निवासी 23 वर्षीय मुकेश को पकड़ कर डेक, स्पीकर व मैमोरी कार्ड जब्त किए। पुलिस ने ध्वनि प्रदूषण एक्ट में मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल भगवानाराम को सौंप दिया।
भूल में कीटनाशक पी लेने से विवाहिता की मौत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गजनेर थाना क्षेत्र में एक विवाहिता की कीटनाश के सेवन से मौत हो गई। अंगनेऊ निवासी 46 वर्षीय अंग्रेजराम पुत्र भैराराम नायक ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी जोरादेवी ने 7 जून की दोपहर 2 बजे भूलवश कीटनाशक का सेवन कर लिया। जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। उसे बज्जू के अस्पताल ले और जहां से 8 जून को छुट्टी होने पर घर ले गए। उसी रात घर पर उसकी तबीयत ज्यादा खराब हो गई तो परिजन उसे पीबीएम ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पति की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल आंनदसिंह को दी है।
मजदूरी करने निकले युवक का मिला शव।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। खाजूवाला थाना क्षेत्र में गांव शेरेवाला निवासी 50 वर्षीय सोहनलाल पुत्र उदमीराम कुम्हार ने पुलिस को रिपोर्ट देते हुए बताया कि उसका भतीजा सुनील कुमार पुत्र रामकुमार कुम्हार निवासी चक 11 डीओएल रावला 7 जून को 365 हैड पर मजदूरी करने गया था। जिसकी परिजनों ने तलाश की तो उसका शव 61 हैड नहर की पुली में मिला। पुलिस ने चाचा कि रिपोर्ट पर पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच एएसआई रामावतार को दी गई है।
शराब पी-कर सोया युवक, परिजनों को मिला मृत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नयाशहर थाना क्षेत्र में प्रताप बस्ती निवासी दीपाराम पुत्र भंवरलाल लूहार ने पुलिस को रिपोर्ट देते हुए बताया कि उसका भाई 28 वर्षीय किशन लोहार शराब पीने का आदि था व मिर्गी के दौरे आते थे। 8 जून की रात को करीब 10 बजे शराब पीकर कमरे में आकर सो गया। रात को ही उसे खाना खाने के लिए उठाया तो वह नहीं उठा। उसे बेहोशी की हालात में ही परिजन पीबीएम ले गए जहां डॉक्टरों नेउसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने भाई की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज कर जांच थानाधिकारी विक्रम तिवाड़ी को दी गई है।