






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 जून 2025। गत 5 जून 2025 को श्री क्षत्रिय युवक संघ के संरक्षक पूज्य श्रीभगवान जी रोलसाहबसर का देहावसान हो गया। देश भर में क्षत्रिय समाज में शोक की लहर छा गई। वहीं प्रदेश भर में विभिन्न स्थानों पर रोलसाहबसर को श्रद्धाजंलि देने के आयोजन हो रहें है। इसी क्रम में 11 जून, बुधवार सुबह कस्बे के सिंधी कॉलोनी में स्थित में सिंधी भवन में सुबह 9 बजे संघ के प्रांत श्रीडूंगरगढ़ की ओर से श्रद्धाजंलि सभा का आयोजन होगा। सभा में क्षत्रिय समाज सहित सर्व समाज के विभिन्न मौजिज लोग पहुंचेगे और पूज्य श्रीभगवान जी रोलसाहबसर को श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे।




