May 21, 2026
00000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 जून 2025। मंगलवार को पेयजल विभाग के कार्यालय में करीब दो घंटे जमकर हंगामा हुआ। यहां रेलवे स्टेशन निवासी वार्ड 11 व 18 में वार्डवासी महिलाएं एकत्र होकर पहुंची और पानी सप्लाई सुचारू करवाने की मांग की। वार्ड 18 में सप्लाई लाईन अत्यधिक पुरानी होने से पानी नहीं आने, नई पाईप लाइन डलवा कर सप्लाई सुचारू देने की मांग की गई। वहीं वार्ड 11 में पानी की सुचारू सप्लाई गत दिनों लगाए गए एक वॉल के बाद बाधित होने पर विरोध जताया। वार्डवासियों ने करीब 35-40 घरों में पेयजलापूर्ति इस वॉल के कारण बाधित होने का आरोप लगाया। महिलाओं ने बताया कि गत पांच छह दिनों से सप्लाई पूरी तरह से ही बंद है। यहां हीरालाल, जगदीश, रतनी, रामप्यारी, तीजा, पूनम, सीमा, संतरा, विद्या, सुमित्रा, सरोज, गीता, शांति, दौलत, नीतू, विवेक, शौकीन, अकरम, जावेद, आमिर सहित अनेक वार्डवासी मौजूद रहें। विभागीय अधिकारियों ने वार्डवासियों से समझाईश का प्रयास करते हुए समाधान का आश्वासन दिया।