






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 जून 2025। नन्हें मुन्नों को स्कूल भेजना हो तो भारती निकेतन अंग्रेजी माध्य का प्राइमरी स्कूल अभिभावकों के लिए बेस्ट चॉइस साबित हो रहा है। प्राइमरी स्कूल बड़े बच्चों के स्कूल से पृथक व शहर के कालू बास में संचालित है। स्कूल में नई शिक्षा नीति के अनुसार अनेक नवाचारों को स्थान दिया जा रहा है। स्कूल में प्ले व नर्सरी कक्षा में बच्चों को तकनीकी फ्रेंडली बनाने के लिए तकनीकी खेल खिलाए जाते है। वहीं उनकी तार्किक क्षमताओं के विकास के लिए खेल खेल में बौद्धिक खेल खिलाने के साथ माण्टेसरी शिक्षण विधि का पूरा प्रयोग किया जा रहा है। कक्षा प्रथम से ही कंम्प्यूटर के एक कालांश के साथ खेल कालांश भी अनिवार्य रूप से दिया जाता है। बच्चों के लिए डांस क्लास सहित ड्राइंग, राइटिंग व प्ले क्लास भी लगाई जाती है जिससे बच्चे अपनी रूचि के विषय में भी दक्ष हो सकें। स्कूल के संचालक श्यामसुंदर स्वामी ने बताया कि नन्हें मुन्नों के लिए एसी क्लास रूम की व्यवस्था कर दी गई है। वहीं स्कूल प्रांगण में बाहरी वातावरण में बालक को समायोजित होने में मदद करने के लिए मदर टीचर्स ममतामयी वातावरण का निर्माण करती है। बच्चों की स्कूली शिक्षा बेहतर बनाने के लिए स्कूल की संचालक टीम द्वारा नियमित रूप से देखरेख किए जाने के साथ स्कूल में शिक्षण में बच्चों की रूचि जागृत करने के लिए भी विभिन्न प्रयोग किए जाते रहते है। स्वामी ने कहा कि अभिभावक बालक व बालिका के प्रवेश के लिए एक बार स्कूल विजिट जरूर करें।



