May 21, 2026
00000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 जून 2025। “श्रीडूंगरगढ़ की नई पहचान” विधायक ताराचंद सारस्वत द्वारा भाजपा सरकार में श्रीडूंगरगढ़ अंचल में करवाए गए विकास कार्यों के बारे में प्रकाशित पुस्तिका का विमोचन मंगलवार को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल राठौड़ ने किया। इस दौरान राठौड़ ने भाजपा द्वारा भाजपा सरकार में विकास कार्यों में कमी नहीं आने देने की बात कही। उन्होंने कहा कि सरकार सभी वर्गों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं। इस मौके पर विधायक ताराचंद सारस्वत ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में करोड़ों रुपयों के विकास कार्य करवाए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार जनभावनाओं के अनुरूप निर्णय लेकर धरातल पर कार्य कर रही है। इस पुस्तक में श्रीडूंगरगढ़ में हुए सभी विकास कार्यों व जनकल्याणकारी प्रयासों के बारे में विस्तृत वर्णन किया गया है। विमोचन के दौरान अनेक भाजपाई मौजूद रहें।