May 21, 2026
00000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 जून 2025। राज्य सरकार की बजट घोषणा अनुसार राज्य में विशेष योग्यजनों के कल्याण के लिए उनकी आवश्यकता एवं पात्रता अनुसार कृत्रिम अंग, सहायता उपकरण उपलब्ध करवाने के लिए 11 जून से 30 जून तक शिविरों के आयोजन होंगे। शिविर सभी उपजिला चिकित्सालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर प्रातः 9.30 बजे से दोपहर 3.00 बजे तक आयोजित होंगे। जिसके अन्तर्गत दिव्यांगजनों को आधार कार्ड, दिव्यांग प्रमाण पत्र, पेंशन पीपीओ/आय प्रमाण पत्र, एक पासपोर्ट साईज फोटो लेकर उपस्थित होना है। 11 जून को श्रीडूंगरगढ़ ब्लॉक में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मोमासर, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गुसाईसर बड़ा, बीकानेर ब्लॉक में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, देशनोक, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, बरसिंहसर, कोलायत ब्लॉक में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गजनेर, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गडियाला, बज्जू ब्लॉक में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गोडू, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बीकमपूर, खाजूवाला में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र दंतौर, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र 8 केवाईडी, पुगल ब्लॉक में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र छतरगढ़, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र अमरपुरा, नोखा ब्लॉक में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जसरासर, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मुकाम, पांचु ब्लॉक में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पंाचू, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कक्कू, लूणकरणसर ब्लॉक में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र महाजन, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कालू में शिविर का शुभारंभ होगा।