May 21, 2026
00000000000

वटपूजन कर महिलाओं ने दिया बेसहारा गौवंश के लिए सहयोग।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आषाढ़ के पहले दिन पारासर मंदिर के निकट स्थित वट वृक्ष के पूजन के लिए पहुंची महिला शक्ति ने विधि विधान से पूजन संपन्न किया। महिलाओं ने कथा कहानी सुन कर आपसी सहयोग से बेसहारा गौवंश के कुल 3500 रूपए का सहयोग दिया। जिससे बेसहारा गौवंश को चारा डाला जाएगा।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। महिलाओं ने वटवृक्ष का पूजन कर गौवंश के लिए दिया सहयोग।

तीर्थ यात्रा पर रवाना हुई स्वर्णकार समाज की बस का किया स्वागत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्री मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज, बीकानेर के अध्यक्ष मनीष लांबा की अगुवाई में मंगलवार को 35 बुजुर्ग दंपतियों सहित 10 सेवादारों के साथ हरिद्वार यात्रा का दल लग्जरी स्लीपर बस से करणी माता मंदिर नोखा रोड़ से रवाना हुआ। यात्रा के संयोजक मदन लावट ने बताया कि स्वर्णकार समाज में पहली बार बारहमासी तीर्थ यात्रा की शुरुआत की गई है। इस दौरान मनीष लांबा ने सभी यात्रियों को दुपट्टा पहना कर सम्मानित किया। सभी श्रद्धालुओं ने करणी माता की ज्योत करवाई व भाजपा देहात जिला अध्यक्ष श्याम पंचारिया, महामंत्री मोहन सुराणा, जिला मंत्री मनीष सोनी भाजपा युवा मोर्चा ने ध्वजा दिखाकर रवाना किया। यात्रा प्रभारी एडवोकेट अनिल सोनी ने बताया कि यात्रा के श्रीडूंगरगढ़ पहुंचने पर श्री डूंगरगढ़ स्वर्णकार समाज के हरिओम मौसूण, मनोज तोशावड, प्रहलाद देवाल, भेरूलाल मौसूण, श्याम कुकरा, सुंदर कड़ेल आदि ने श्रीडूंगरगढ़ घूमचक्कर पर सभी यात्रियों का फुलमाला पहना कर स्वागत किया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। स्वर्णकार समाज की तीर्थयात्रियों की बस का श्रीडूंगरगढ़ में समाज बंधुओं ने किया स्वागत।