May 20, 2026
2023-specil

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 जून 2025। सत्र 2025-26 में कालूबास के तेरापंथ भवन (धोलिया नोहरा) के पास अंग्रेजी माध्यम का नया स्कूल “लर्न एंड फन” स्कूल की स्थापना नव स्थापना गत दिनों हुई। स्कूल में प्रवेश प्रारंभ हो गए है, और स्कूल की प्रधानाचार्य विनिता सारस्वत ने बच्चों के भविष्य की मजबूत नींव के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षण का नव संकल्प लिया है। सारस्वत ने बताया कि विद्यालय में आधुनिक तकनीकी ज्ञान और मूल्य आधारित शिक्षा के साथ बच्चों के सर्वांगीण विकास पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। स्मार्ट क्लास के माध्यम से उच्च प्रशिक्षित व अनुभवी शिक्षकों के साथ बच्चे कुशल सामाजिक व्यवहार भी सीख सकेंगे। स्कूल का पाठ्यक्रम नई शिक्षा नीति पर आधारित होगा। जिसमें योग, ध्यान, शारीरिक शिक्षा, संगीत, कला और नृत्य जैसी सह पाठ्यक्रम गतिविधियों पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। स्कूल में बच्चों के लिए पूरी तरह से सीसीटीवी कैमरों से लेस एसी कक्षाएं है। विभिन्न विषयों की किताबों के साथ ज्ञानवर्द्धक सामग्री, आधुनिक और सुरक्षित परिवहन सुविधा के साथ विभिन्न इंडोर गेम्स व खेल प्रशिक्षण की सुविधा की गई है। छोटे बच्चों के लिए एजुकेशनल टॉयज़ व एक्टिविटी रूम के साथ प्रत्येक शनिवार विशेष एक्टिविटी डे (जैसे – ड्राइंग, योग, संगीत, कंप्यूटर, आदि) की कक्षाएं ली जाएगी। स्कूल में समय-समय पर शैक्षणिक टूर और प्रेरणात्मक कार्यशालाओं के आयोजन, अभिभावकों के लिए नियमित मीटिंग और प्रगति रिपोर्ट, मेधावी छात्रों के लिए पुरस्कार योजनाएं की रूपरेखा बनाई गई है। सारस्वत ने शिक्षा, उन्नति व उत्सव को मूलमंत्र बताते हुए कहा कि केवल शिक्षण ही नहीं बल्कि बच्चे को संवारने का कार्य स्कूल में किया जाएगा। प्रवेश के लिए अभिभावक 90575 59942 या 79769 70059 पर संपर्क कर सकते है।