






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 जून 2025। क्षेत्र के गांव मोमासर की अगुणी रोही के किसान श्रीडूंगरगढ़ बिजली विभाग के कार्यालय पहुंचे और हर हाल में वोल्टेज सुधार की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि थामड़ा सेंकेड फीडर की आपूर्ति बनिया जोहड़ जीएसएस से जोड़ दी गई है। जिससे इस लाइन में अत्यधिक ट्यूबवेल हो जाने के कारण वोल्टेज की समस्या खड़ी हो गई है। किसानों ने कि वोल्टेज का यही हाल रहा तो भीषण गर्मी के दौर में मूंगफली की सिंचाई कैसे हो सकेगी। किसानों ने थामड़ा फीडर को पूर्व की भांति मोमासर जीएसएस से ही जोड़ देने की मांग की है। किसानों ने कहा कि विभाग बनिया जोहड़ पर एक और पावर ट्रांसफार्मर लगावें अन्यथा उनकी सप्लाई मोमासर जीएसएस से ही जोड़ दी जाए। यहां मौके पर युवा नेता डॉ विवेक माचरा पहुंचे और किसानों के साथ मिलकर प्रदर्शन किया। डॉ माचरा ने विभाग द्वारा किसानों की समस्या का त्वरित समाधान करने की मांग की। इस दौरान किसान अशोक सारण, श्रीचंद जाट, सांवरमल सारण, धर्मपाल सिहाग, मालाराम प्रजापत, कालूराम सिंवल, मालाराम पूनियां, मोहनलाल सिवंल, श्रवण मेघवाल, भंवरलाल, श्रवणसंह, भागीरथ गोदारा, हरीराम, दानाराम, हरीराम सिंवल, ओमप्रकाश, हीराराम, बीरबल भामूं, मोहन घिंटाला, ताराचंद, कालूराम, दानाराम सहू सहित बड़ी संख्या में किसान शामिल रहें। सभी किसानों ने विभागीय अधिकारी को अपना मांग पत्र भी सौंपा।





