May 21, 2026
000000000000

बीएड: 16 जून वाला पेपर अब 30 जून को होगा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय ने दो वर्षीय बीएड मुख्य परीक्षा 2025 के 16 जून केा होने वाले पेपर की तिथि में बदलाव किया है। परीक्षा नियंत्रक प्रो. राजाराम चोयल ने बताया कि बीएड सेकंड ईयर के 16 जून को होने वाले समावेशी शिक्षा मे सृजन पेपर की परीक्षा अब 30 जून को होगी। विदित रहें कि संभाग के बीएड कॉलेजों में अध्यनरत 40 हजार अभ्यर्थियों की बीएड पाठ्यक्रम की परीक्षाएं 4 जून से शुरू हो गई है। यह परीक्षा जुलाई के प्रथ्म सप्ताह तक चलेगी।
स्कूलों में पुस्तकों का नि:शुल्क वितरण 20 से।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शिक्षा विभाग ने शिक्षा सत्र 2025-26 के तहत सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र छात्राओं को निशुल्क पाठ्यपुस्तक वितरण की तैयारी भी कर ली है। पाठ्य पुस्तकों का निशुल्क वितरण दो चरणों में किया जाएगा। पहले चरण में वितरण 20 जून 7 जुलाई के बीच होगा। माध्यमिक शिक्षा निदेशक आशीष मोदी ने इस संबंध में सभी शिक्षा अधिकारियों को दिशा निर्देश जारी कर दिए गए है। नए सत्र में सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को किताबों के लिए इंतजार नहीं करना पड़ेग। प्रवेशोत्सव के साथ ही छात्र छात्राओं को पुस्तकों का वितरण शुरू कर दिया जाएगा।