May 21, 2026
WhatsApp Image 2025-06-15 at 16.29.43

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 जून 2025। गांव जैसलसर में 80 परिवार 6 दिन से बिना बिजली बुरी तरह से परेशान हो रहें है। इन घरों में महिलांए बच्चे व बुजुर्ग विभिन्न तरह की शारीरिक पीड़ा झेल रहें है। इन्हें तुरंत बिजली सुचारू दी जाए। पीसीसी सदस्य हरिराम बाना ने ये मांग करते हुए जिला कलेक्टर को पत्र भेजा है। बाना ने कहा कि 6 दिन से विभागीय अधिकारी विद्युत सप्लाई की खराबी को दुरस्त नहीं कर रहें, ये लालफीताशाही आमजन के विरूद्ध है। बाना ने कहा कि मजबूरी में शनिवार से ग्रामीण विरोध पर उतारू हो गए है और प्रदर्शन कर रहें है। तेज गर्मी व कड़ी धूप में ग्रामीण धरने पर बैठे है। ऐसे में प्रशासन को संवेदनशीलता बरतते हुए बच्चों व बुजुर्गों के स्वास्थ्य के ध्यान में रखकर तत्काल आपूर्ति सुचारू की जाए।