May 20, 2026
WhatsApp Image 2025-06-15 at 17.45.57

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 जून 2025। उपखंड मुख्यालय पर उपखंड कार्यालय के सामने सोमवार को ट्रोमा सेंटर की मांग के लिए ललकार रैली का आयोजन होगा। पूर्व विधायक गिरधारीलाल महिया ने टाइम्स को बताया कि श्रीडूंगरगढ़ जैसे बड़े क्षेत्र में ट्रॉमा सेंटर न होना सीधे तौर पर आमजन के साथ अन्याय है, जब तक ट्रॉमा सेंटर का निर्माण प्रारंभ नहीं किया जाएगा तब तक ये आंदोलन नहीं रूकेगा। महिया की अगुवाई में उपखंड क्षेत्र के किसान नेता, बड़ी संख्या में क्षेत्र के आमजन सहित एसएफआई के प्रदेशाध्यक्ष विजेंद्र ढाका, अखिल भारतीय किसान सभा प्रदेशाध्यक्ष एवं धोद पूर्व विधायक पेमाराम, अखिल भारतीय किसान सभा के संयुक्त मंत्री व किसान नेता सागर खाचरियावास सहित लालचंद भादू, जेठाराम लाखूसर, रामप्रताप पटीर शामिल होंगे।

व्यापक तैयारियां प्रारंभ।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ललकार रैली के लिए व्यापक तैयारियां की जा रही है। उपखंड कार्यालय के समक्ष विशाल पांडाल सजाया जा रहा है। रैली में शामिल होने वाले सभी प्रदर्शनकारियों के लिए चाय पानी की व्यवस्थाएं की जाएगी। पूर्व विधायक महिया ने बताया कि रैली की तैयारियों को लेकर जनसंपर्क टोलियां गांव-गांव में पहुंच रही हैं। टोलियां चौपालों पर बैठकें कर हर वर्ग को इस जनआंदोलन से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

एसएफआई कार्यकर्ता होंगे शामिल।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। एसएफआई प्रदेशाध्यक्ष व शेखावाटी विश्वविद्यालय सीकर के अध्यक्ष विजेंद्र ढाका की अगुवाई में स्थानीय कार्यकर्ता भी रैली में शामिल होंगे। रविवार को माकपा कार्यालय में तहसील अध्यक्ष जगदीश तुनगरिया की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया। तुनगरिया ने कॉलेज खुलने पर छात्र संगठन के लिए सदस्यता अभियान चलाने की बात कही। बैठक में अकरम काजी, थानाराम मेघवाल, सुमित्रा तुनगरिया, आरती चौहान, गौरव शर्मा, दिलीप प्रजापत, रामदेव नायक शामिल रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव गांव ललकार रैली के पत्रक बांटे, प्रचार टोली ने जगह जगह लोगों से संपर्क कर जनांदोलन से जुड़ने की बात कही।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। एसएफआई ने रैली से पूर्व तैयारियों के लिए बैठक ली।