May 21, 2026
WhatsApp Image 2025-06-15 at 18.51.48

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 जून 2025। आगामी 21 जून को धार्मिक स्थलों पर योग आयोजन के क्रम में क्षेत्र के प्रसिद्ध मंदिर पूनरासर हनुमान मंदिर में योग दिवस का आयोजन होगा। आयुर्वेद विभाग व ब्लॉक प्रशासन ने योग दिवस की तैयारियां प्रारंभ कर दी है। उपखंड अधिकारी उमा मित्तल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में ब्लॉक स्तरीय अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम नानू देवी आदर्श विद्या मंदिर विद्यालय में तथा पूनरासर मंदिर में रखे जाने का निर्णय लिया। श्रीडूंगरगढ आयोजन की तैयारी के लिए ब्लॉक नोडल अधिकारी डॉ पवन गोदारा सहित विभिन्न अधिकारियों को  दिए गए व उपतहसील सूडसर प्रभारी नायब तहसीलदार विनोद कुमार मीना को जिम्मेदारी दी गई है। पुनरासर नोडल अधिकारी डॉ पवन कुमार पारीक ने बताया कि जिला नोडल अधिकारी डॉ  प्रभुदयाल जाट के दिशा निर्देशन में शनिवार को मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारियों के साथ मीटिंग कर भव्य आयोजन की रुपरेखा तैयार की गई है। आयोजन सह प्रभारी डॉ जेपी चौधरी ने बताया कि आमजन की  भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए तैयारी व संपर्क की रूपरेखा भी बनाई गई। चौधरी ने बताया कि स्वयं के स्वास्थ्य के साथ-साथ प्रकृति के सरंक्षण का संदेश देने के लिए इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य थीम पर मनाया जाएगा। प्रशासन ने इसके लिए व्यापक तैयारियां प्रारंभ कर दी है।