May 22, 2026
000000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 जून 2025। सेरूणा थाना पुलिस ने रविवार को एरिया डोमिनेशन की कार्रवाई में 5 जनों को शांतिभंग में पकड़ा और एक अन्य कार्रवाई में अवैध शराब बरामद की। हैड कांस्टेबल आवड़दान ने पूनरासर तिराहे पर रविवार सुबह करीब 11 बजे एक जने को शराब बेचने के चक्कर में देखा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर 38 पव्वे अवैध देशी शराब बरामद की। वहीं आरोपी मौके से भाग छूटा। पुलिस ने बीझांसर निवासी 25 वर्षीय गणेशराम पुत्र आदूराम के खिलाफ आबकारी अधिनियम में मामला दर्ज कर जांच एएसआई पूर्णमल को दी गई है। सेरूणा थाने के एएसआई पूर्णमल ने पांच जनों को झगड़ा फसाद करते हुए पकड़ कर थाने पहुंचाया। पूर्णमल ने शेरपुरा निवासी राकेश जाट, पूनमचंद जाट, मलकीसर निवासी रामकुमार भारती, कुबिया हाल कालू निवासी सुखदेव जाट, दणियासर निवासी मुकेश कुमार कड़वासरा को गिरफ्तार किया।