May 21, 2026
000000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 जून 2025। एक काश्तकार महिला ने श्रीडूंगरगढ़ थाने पहुंच कर खेत मालिक व उसके दो बेटों के खिलाफ आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। प्रेमनगर, अनुपगढ़ निवासी सुनिता पत्नी हेतराम नायक ने पुलिस को बताया कि वह लिखमादेसर में केशनाथ सिद्ध के खेत में बनी ढाणी में रहती है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसने अपने पति सहित केशनाथ का कुंआ खेत काश्त हेतु 25 प्रतिशत के हिसाब से ले रखा है। 6 जून 2025 को केशनाथ पुत्र नारायणनाथ सिद्ध व उसके बेटे भगवानाराम व नेमनाथ ने उसके खेत में बने मकान का ताला तोड़कर पीड़िता का सभी घरेलू सामान व आभूषण निकालकर ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई राजकुमार को दी है।