May 22, 2026
000000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 जून 2025। धन्नावंशी स्वामी समाज का महासम्मेलन 2025 रविवार को निकटवर्ती कस्बा लाडनू में संपन्न हुआ। अखिल भारतीय श्री स्वामी समाज समिति व श्री स्वामी समाज उत्थान समिति द्वारा आयोजित समारोह में विभिन्न प्रांतो से स्वामी समाज बंधु एकत्र हुए। सम्मेलन गोपालपुरा महंत श्रीतनसुखदास जी महाराज व गारबदेसर महंत मोहनदास जी महाराज के सान्निध्य में संपन्न हुआ। यहां खारिया व निंबी महंत, प्रदेशाध्यक्ष जगदीश कड़वा, युवा प्रदेशाध्यक्ष प्रदीप स्वामी रावतसर सहित समिति पदाधिकारी भी मंचासीन रहें। वहीं समिति के प्रदेशाध्यक्ष जगदीश कड़वा ने बीकानेर संभाग अध्यक्ष पद पर जाखासर निवासी युवा रामेश्वर स्वामी को सौंपी है। स्वामी ने समाज हित में कर्तव्यनिष्ठा से अपनी सेवाएं देने का संकल्प लिया। स्वामी ने बताया कि समारोह में धन्नावंशी बैरागी स्वामी समाज का गौरवशाली इतिहास व प्राचीन परंपराएं नामक पुस्तक का विमोचन किया गया। पुस्तक के संकलनकर्ता दुजार के रामदेव साद का मंच पर सम्मान भी किया गया। इस दौरान सीकर में समाज के युवा वर्ग के रहने हेतु छात्रावास निर्माण के लिए विस्तृत चर्चा की गई। जिसमें अनेक दानदाताओं ने अनुदान की घोषणाएं भी की गई। वहीं समाज के जरूरतमंद बच्चों की उच्च शिक्षा में सहयोगी बनने की रणनीति भी तैयार की गई व समाज के उत्थान के लिए रूपरेखा बनाई गई। सम्मेलन में 1500 से अधिक मौजिज स्वामी बंधुओं ने भागीदारी निभाई।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। समाज के महंत मंचासीन रहें, सभी ने ठाकुर जी के जयकारे लगाए।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रामेश्वर स्वामी जाखासर को मिली बीकानेर संभाग की जिम्मेदारी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। महासम्मेलन में पुस्तक का विमोचन किया गया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। समाज के मौजिज नागरिकों का सम्मान किया गया।