May 22, 2026
000000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 जून 2025। श्रीडूंगरगढ़ के विकास में नए आयाम स्थापित होंगे जिसकी सुविधा स्थानीय नागरिकों को मिलेगी और सूत्रधार प्रवासी नागरिक बनेंगे। प्रवासी बंधुओं ने शहर के विकास के लिए लगातार अनेक प्रयास किए है, और ये अनवरत जारी है। इसी क्रम में महाप्रज्ञ जन कल्याण केंद्र (तेरापंथ भवन ऊपरलो) में 37 कमरों की नई विंग का नवनिर्माण करवाया जाएगा। इस हेतु भूमि पूजन आगामी 4 जुलाई को समारोह पूर्वक होगा। जिसमें दिवंगत भंवरलाल राखेचा के पुत्र राजेंद्र शांतिप्रसाद राखेचा परिवार द्वारा विधि विधान से भूमि पूजन संपन्न करवाया जाएगा। वहीं नव निर्माण पूर्ण होने के बाद उद्घाटनकर्ता के रूप में जीवराज जतनलाल आनंद पारख परिवार श्रीडूंगरगढ़ कोलकाता व पिरथीराज संजय कुमार अनिल कुमार बोथरा परिवार श्रीडूंगरगढ़ सूरत सहयोगी होंगे। नवनिर्माण में लिफ्ट हेतु सहयोगी रूपचंद बजरंगलाल सुमित कुमार सेठिया परिवार श्रीडूंगरगढ़ कोलकाता होंगे। वहीं टूबीएचके फ्लैट का निर्माण कुंभकरण थानमल लूणकरण मालू परिवार श्रीडूंगरगढ़ कोलकाता द्वारा करवाया जाएगा। नवनिर्माण के तहत भवन के चौक वाले खुले स्थान पर मजबूत व आकर्षक टीनशेड का निर्माण झंवरीमल कमलादेवी बाफना (मठमल-मठरानी) की पुण्य स्मृति में उनके कोष से मठरानी के पीहर पक्ष सुमेरमल इंद्रचंद बोथरा लूणकरणसर द्वारा करवाया जा चुका है।

ट्रस्ट का 2024-26 का सत्र होगा यादगार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। महाप्रज्ञ जन कल्याण ट्रस्ट बोर्ड सत्र 2024-26 का कार्यकाल इस नवनिर्माण के साथ ही यादगार होगा। बोर्ड के पदाधिकारी अध्यक्ष बजरंगलाल सेठिया, उपाध्यक्ष प्रकाश भादानी, राजेंद्र राखेचा, मंत्री पन्नालाल पुगलिया, सह मंत्री संजय बोथरा व कमल बोथरा, कोषाध्यक्ष फूसराज पुगलिया सहित सदस्यों ने पूरी नई विंग के निर्माण की रूपरेखा, कार्ययोजना व दानदाताओं से संपर्क के दायित्व का बखूबी निर्वहन किया। शिलान्यास समारोह तीन दिवसीय होगा जिसमें 3,4, व 5 जुलाई 2025 को अतिथियों के लिए रहने खाने की समस्त व्यवस्थाएं तेरापंथ भवन ऊपरलो में की गई है।
भवन में होगा सुविधाओं का विस्तार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। इस नई विंग के निर्माण में 37 नए कमरों के निमा्रण के साथ 92 समुचित कमरे, अटैच बाथरूम सहित, एसी, गीजर, बेड अलमारी की सुविधाओं युक्त मिल सकेंगे। शहर के मध्य स्थित तेरापंथ ऊपरलो भवन में इन सुविधाओं के मिलने से पूरे क्षेत्र को लाभ मिल सकेगा। इसी के साथ महाप्रज्ञ जन कल्याण केंद्र द्वारा समाज हित व समाज में जरूरतमंद के विकास के लिए विभिन्न योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। जिनमें शिक्षा सहयोग योजना के तहत 8 स्कूलों के 65 बच्चों को करीब 6 लाख रूपए की छात्रवृत्ति राशि प्रदान की गई है। संपोषण सहयोग योजना के तहत 11 परिवारों को 2500 रूपए प्रतिमाह संपोषण हेतु दिए जा रहें है। महाप्रज्ञ आयुर्वेदिक औषधालय का संचालन दो वर्षों से किया जा रहा है। समय समय पर चिकित्सा शिविरों का आयोजन किया जाता रहा है। तेरापंथ भवन ऊपरलो में एक पुस्तकालय का संचालन किया जा रहा है।

नवनिर्माण में ये बनेंगे सहयोगी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शिलान्यासकर्ता के रूप में भंवरलाल राजेंद्रप्रसाद राखेचा परिवार श्रीडूंगरगढ़ बेंगलुरू, उद्घाटनकर्ता के रूप में जीवराज जतनलाल पारख परिवार श्रीडूंगरगढ़ कोलकाता व पिरथीराज संजय कुमार अनिल कुमार बोथरा परिवार श्रीडूंगरगढ़ सूरत शामिल होंगे। वहीं लिफ्ट हेतु सहयोगी रूपचंद बजरंगलाल सुमित कुमार सेठिया परिवार श्रीडूंगरगढ़ कोलकाता होंगे। फ्लैट हेतु कुंभकरण थानमल लूणकरण मालू परिवार श्रीडूंगरगढ़ कोलकाता तथा टीनशेड के लिए झंवरीमल कमलादेवी बाफना की पुण्य स्मृति में सुमेरमल इंद्रचंद बोथरा लूणकरणसर सहयोगी होंगे। वहीं इस नवनिर्माण में एक एक कमरे का निर्माण हंसराज चैनरूप मानकचंद डागा परिवार श्रीडूंगरगढ़ सूरत द्वारा, दीपचंद मघराज विकास बोथरा परिवार श्रीडूंगरगढ़ सूरत कोलकाता द्वारा, संपतराम प्रकाश लोकेश भादानी परिवार श्रीडूंगरगढ़ कोलकाता, दौलत कैलाश प्रताप अभिजीत डागा परिवार श्रीडूंगरगढ़ जयपुर, हुलासमल पन्नालाल क्षितिज पुगलिया परिवार श्रीडूंगरगढ़ जयपुर, भंवरलाल राहुल सिंघी परिवार श्रीडूंगरगढ़ मुंबई, हनुमानमल सुरेंद्र छाजेड़ परिवार श्रीडूंगरगढ़ मुंबई, चैनरूप विजय कुमार पुगलिया परिवार श्रीडूंगरगढ कोलकाता, मंगतमल मालचंद वीरेंद्र दुगड़ परिवार श्रीडूंगरगढ दिल्ली, मोहनलाल प्रेमकुमार राकेश दिलीप भादानी परिवार श्रीडूंगरगढ़ कोलकाता, नथमल पानमल शुभकरण शांतिलाल पुगलिया परिवार श्रीडूंगरगढ़ दिल्ली, नोरतमल मदनलाल राजकुमार प्रदीप राजेश चोरड़िया परिवार श्रीडूंगरगढ़ कोलकाता, पूनमचंद निर्मल सुमति डाकलिया परिवार श्रीडूंगरगढ़ कोलकाता, भीकमचंद अरविंद कुमार अनिल कुमार अरूण कुमार बोथरा परिवार श्रीडूंगरगढ़ सूरत, विजय सिंह अरूण तरूण बोथरा परिवार श्रीडूंगरगढ़ सूरत, माणकचंद मदनलाल राजू संजय नाहटा परिवार श्रीडूंगरगढ कोलकाता हैदराबाद, बुद्धमल भावेश तातेड़ परिवार श्रीडूंगरगढ़, आशकरण विनोद दुगड़ परिवार श्रीडूंगरगढ़ कोलकाता, माणकचंद राजेंद्र सुधीर करण बोथरा परिवार श्रीडूंगरगढ़ कोलकाता, मन्नालाल सिद्धार्थ भंसाली परिवार श्रीडूंगरगढ़ कोलकाता, दिवंगत जेतरूप श्रीमति मोहिनी देवी नाहर की स्मृति में उनकी पुत्रियों द्वारा श्रीडूंगरगढ़ जयपुर, दिवंगत मेघराज राजकुमार लूणियां की स्मृति में विजय कुमार, विनोद कुमार, विमल कुमार लूनिया परिवार श्रीडूंगरगढ़ विराटनगर, दिवंगत रिद्धकरण रेशमी देवी बरड़िया की स्मृति में पारस प्रकाश प्रसन्न बरड़िया श्रीडूंगरगढ़ सिल्चर द्वारा एक एक कमरे का निर्माण करवाते हुए कुल 32 कमरों का निर्माण करवाया जाएगा।

महाप्रज्ञ जन कल्याण केंद्र में नई समितियों का गठन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नवनिर्माण को सुचारू व शीघ्र पूर्ण करवाने के लिए कार्यकारिणी ने समाज के मौजिज लोगों की अलग अलग समितियों का गठन किया है। ये समितियां निर्माण के दौरान विभिन्न व्यवस्थाओं का संचालन करने में अपनी सेवाएं देगी। जिसमें नवनिर्माण कार्य समिति में रिद्धकरण लूनिया, जतनलाल पारख, माणकचंद डागा, दीपचंद बोथरा व राजकुमार मालू शामिल है। वहीं अर्थ संग्रह समिति में प्रकाश भादानी, राजेंद्र राखेचा, रिद्धकरण लूनिया, भंवरलाल सिंघी, माणकचंद डागा, राजेश चोरड़िया, संजयकुमार बोथरा शामिल है। संपोषण सहयोग समिति में फूसराज पुगलिया, कमल बोथरा, अंजूदेवी पारख शामिल होगी। शिक्षा प्रोत्साहन योजना समिति में फूसराज पुगिलया, सुमेरमल डागा, राजकुमार मालू शामिल होंगे। इन सभी समितियों में कार्यकारिणी अध्यक्ष, मंत्री व कोषाध्यक्ष पदेन सदस्य रहेंगे।