May 21, 2026
000000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 जून 2025। स्थानीय जयपुर पब्लिक स्कूल में प्री प्राइमरी से लेकर सीनियर कक्षा तक के लिए शिक्षकों की भर्ती निकाली गई है। निदेशक कुंभाराम घिंटाला ने बताया कि प्री प्राइमरी कक्षाओं के लिए मदर्स टीचर्स, कक्षा 3 से 5 तक के सभी विषयों के लिए शिक्षक, कक्षा 6 से 10 तक के लिए संस्कृत टीजीटी शिक्षक व खेल के लिए पीटीआई पदों पर भर्ती ली जाएगी। साथ ही इस वर्ष विद्यालय में शुरू हो रहे 11वीं व 12वीं कक्षा के लिए हिंदी, गणित, रसायन विज्ञान, भौतिक विज्ञान, जीव विज्ञान, अर्थशास्त्र, राजनीति विज्ञान, भूगोल, अंग्रेजी विषयों के लिए व्याख्याताओं की भर्ती की जाएगी। घिंटाला ने बताया कि आवेदकों के संबधित विष्ज्ञय में स्नातक, स्नातकोत्तर डिग्री के साथ बीएड, एमए, एमएससी, डीईआईईडी अनिवार्य है एवं सभी पदों पर अनुभवी शिक्षकों को प्राथमिकता दी जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी 7023301076, 77 पर सम्पर्क कर सकतें है। सभी पदों के लिए बुधवार 18 जून को साक्षात्कार रखें गए है एवं इच्छुक अभ्यर्थी अपना सीवी लेकर सुबह 11 बजे से 2 बजे तक विद्यालय में पहुंच कर साक्षात्कार में शामिल हो सकते है।
कित्तासर स्थित गुरूकृपा स्कूल में शिक्षकों की आवश्यकता।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव कित्तासर स्थित गुरूकृपा पब्लिक स्कूल में कक्षा दस तक के लिए हिंदी माध्यम में हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, गणित, विज्ञान विषयों के अध्यापकों व प्रधानाध्यापक की एवं अंग्रेजी माध्यम में कक्षा पांच तक के लिए हिंदी, इंग्लिश, गणित, एसएसटी, विज्ञान व तीसरी भाषा के लिए शिक्षकों की आवश्यकता है। निदेशक रामकिशन फौजी ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी अपना सीवी 7889614996 पर भेज सकते है।