






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 जून 2025। झंवर बस स्टैंड पर स्थित एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में कक्षा 11वीं व 12वीं में प्रवेश प्रारंभ हो गए है। स्कूल प्रधानाचार्य डॉ रजनीश कौशिक ने बताया कि सत्र 2025-26 से स्कूल में आर्टस व कॉमर्स फैकल्टी के साथ सीनियर कक्षाएं प्रारंभ हो रही है। इसके लिए दोनों कक्षाओं में प्रवेश प्रारंभ कर दिया गया है। कौशिक ने बताया कि दोनों कक्षाओं के लिए वार्षिक रूपरेखा बना ली गई है। इसमें कॉमर्स फैकल्टी के लिए विशेष तैयारी की गई है। क्षेत्र के प्रसिद्ध कॉमर्स विषय के विशेषज्ञ रमेश तिवाड़ी एचओडी होंगे। तिवाड़ी ने जानकारी देते हुए बताया कि कॉमर्स के लिए विषय अनिवार्य हिंदी व अंग्रेजी के साथ अकाउटेंसी, इकोनॉमिक्स, बिजनेस स्टडीज, कम्प्यूटर विषय होंगे। उन्होंने बताया कि कॉमर्स के सभी विद्यार्थियों के लिए इन विषयों के साथ टैली विथ जीएसटी, डाइरेक्ट व इनडाइरेक्ट टैक्सेशन की जानकारी, फाइनेंसिएल लिटरेसी के एडिशनल कोर्स नि:शुल्क करवाए जाएंगे। जिससे विद्यार्थियों की विषय के प्रति समझ का विकास हो सकें। तिवाड़ी ने बताया कि कॉमर्स के साथ सीए फाउंडेशन की पूरी जानकारी दी जाएगी। इसी के साथ नए इनोवेशन पर डिस्कस, बिजनेस आइडिया विथ फाइनेंसिएल मैनेजमेंट पर विशेष चर्चा सत्रों का आयोजन होगा। डॉ कौशिक ने बताया कि कॉमर्स विषय को रोजगारन्मुखी बनाते हुए विद्यार्थियों को ट्रैंड किया जाएगा। जिससे वे भविष्य में अपने रोजगार से जुड़ सकें। उन्होंने बताया कि प्रवेश के इच्छुक विद्यार्थी स्कूल में संपर्क कर अपने भविष्य को सुरक्षित बना सकेंगे।




