May 21, 2026
WhatsApp Image 2025-06-17 at 21.12.51

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 जून 2025। क्षेत्र में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। बीती रात गांव मोमासर में अपने खेत जा रहें एक युवक के साथ मारपीट का मामला श्रीडूंगरगढ़ थाने में दर्ज हुआ है। मोमासर के वार्ड 11 निवासी 30 वर्षीय गोपाल सारण पुत्र गिरधारीलाल जाट ने नौसरिया निवासी राजेंद्र व कमल पुत्र श्रवणराम मेघवाल, रीड़ी निवासी सुखराम पुत्र मोहनराम, सोनियासर निवासी मनोज पुत्र जीवणराम मेघवाल सहित मोमासर निवासी दो बाइक पर चार जनों के खिलाफ आरोप लगाए है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि 16 जून की रात करीब 11.30 बजे वह अपने ट्यूबवेल जाने के लिए साधन का इंतजार कर रहा था। तभी एक कार उसके पास आकर रूकी और कार सवार ने उससे यहां खड़े होने का कारण पूछा। जब परिवादी ने खेत जाने की बात कही तो आरोपियों उसके साथ मारपीट करने लगे। आरोपियों ने लोहे के सरिए से मारपीट करते हुए उसका सिर फोड़ दिया और उसकी जेब से 2800 रूपए छीन लिए। आरोपी उसे गाड़ी में डाल कर ले जाने लगे तो वह चिल्लाया। आरोपी उसे वहीं पटक कर एससीएसटी के झूठे मामले में फंसाने की धमकी देते हुए चले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एसआई मोहनलाल मीणा को सौंप दी गई है।