






दानदाता ने मरीजों की सेवा में लगवाया वाटर कूलर।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। उपजिला अस्पताल में मेडिकल सेवा में सक्रिय युवक किशोर मारू व सुनील करनानी की प्रेरणा से दानदाता पार्वती देवी रामकिशन झंवर फाउंडेशन मुंबई की ओर से एक वाटर कूलर लगवाया गया। कूलर का लोकार्पण मंगलवार सुबह विधायक ताराचंद सारस्वत ने किया। सारस्वत ने दानदाता का आभार जताते हुए सार्वजनिक हित में किए गए दान को सार्थक दान की श्रेणी में बताया। इस दौरान बीसीएमओ राजीव सोनी, अस्पताल प्रभारी डॉ एसके बिहाणी, डॉ जगदीश गोदारा, डॉ सुनील सारण, डॉक्टर ओपी स्वामी, डॉ श्यामसुदंर नांगल, डॉ गौरव सैनी, डॉ दिनेश परिहार, मेडिकल ऑफिसर रमाकांत शर्मा, सत्यदीप भोजक, सुनीता बुडानिया, बबलू गुरनाणी, महेश तावणियां, शिव करनानी, सत्यनारायण सोनी, रमेश सिद्ध सहित बड़ी संख्या में अस्पताल के कार्मिक मौजूद रहें।

छात्र छात्राओं के लिए कॉलेज में लगवाया वाटर कूलर।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव मोमासर के राजकीय कॉलेज में सामाजिक कार्यकर्ता विद्याधर शर्मा की प्रेरणा से दानदाता लूणकरण सुशीलकुमार पटावरी मोमासर कोलकाता ने वाटर कूलर लगवाया है। शर्मा ने बताया कि कॉलेज के विद्यार्थियों के पीने के लिए शुद्ध जल मिल सकेगा। कॉलेज के प्राचार्य महावीर नाथ व नोडल अधिकारी अमित तंवर ने एक ही आग्रह पर जल व्यवस्था करवाने के लिए दानदाता व प्रेरक का आभार जताया।

पेजयल आपूर्ति नहीं होने से परेशान महिलाओं ने दिया ज्ञापन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गौरव पथ की ओर पेयजल आपूर्ति नहीं होने से परेशान महिलाओं ने उपखंड अधिकारी उमा मित्तल व जलदाय विभाग की जेईएन साधना मीणा को ज्ञापन दिया। सक्रिय नागरिक हरिप्रसाद सिखवाल ने बताया कि महिलाओं ने पेयजलापूर्ति करवाने की मांग करते हुए अधिकारियों को बताया कि वे टैंकर डलवा कर परेशान हो रही है। इस दौरान कौशल्या झंवर, संगीता पेड़ीवाल, ममता, सीमा, भगवती देवी, कंचन देवी गणपति देवी कृष्णा देवी सीता देवी, रमाकांत झवर मौजूद रहें। महिलाओं ने बताया कि गत दिनों से मात्र चार से पांच मिनिट बिना प्रेशर सप्लाई आ रही है, जिससे सभी मोहल्लेवासी परेशान हो गए है।

कई गांवो में बरसे बादल, मौसम रहा सुहावना।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के गांव जैतासर, तोलियासर, ठुकरियासर, लिखमादेसर सहित आस पास के गांवो में आज दोपहर करीब 2 बजे बादल झूम कर बरसे। इन गांवो में करीब 8-10 अंगुल बरसात होने की बात ग्रामीणों ने बताई है। वहीं पूरे अंचल में दिनभर मौसम सुहावना रहा और लोगों ने गर्मी से राहत महसूस की। वहीं किसान वर्ग में प्रसन्नता का माहौल छा गया। विदित रहें प्रदेश भर में प्री मानसून जमकर बरसा है। मौसम विभाग के अनुसार बारिश का यहा दौर अभी जारी रहेगा। वहीं विभाग ने 18 जून को निकटवर्ती चूरू, सीकर, झुझुनूं सहित 13 जिलो में येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं पूर्वी दक्षिणी जिलों में विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए भारी बरसात की चेतावनी दी है।







