May 21, 2026
000000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 जून 2025। बकरियां चरा रहें एक बुजुर्ग से मारपीट के आरोप में चार सगे भाइयों के खिलाफ श्रीडूंगरगढ़ थाने में मामला दर्ज हुआ है। 60 वर्षीय मदनसिंह पुत्र हीरसिंह राजपूत निवासी मोमासर बास ने महेंद्रसिंह पुत्र शिवसिंह व महेंद्र के तीन ओर भाइयों के खिलाफ मारपीट का आरोप लगाया। परिवादी ने पुलिस को बताया कि 16 जून को सुबह 11 बजे वह बुढ़ानिया पेट्रोल पंप के पास बकरियां चरा रहा था। तभी आरोपियों ने परिवादी के साथ मारपीट की व धमकाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई ग्यारसीलाल को सौंप दी है।