






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 जून 2025। सुप्रीम कोर्ट के जज विजय विश्नोई ने मंगलवार शाम को पुनरासर हनुमान जी मंदिर में दर्शन कर बाबा के दरबार में धोक लगायी। उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के पोस्टर का विमोचन किया। इस दौरान कार्यक्रम में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट बीकानेर, उपजिला कलेक्टर, उपखंड अधिकारी उमा मित्तल, सीओ श्रीडूंगरगढ निकेत पारीक, अतरिक्त निदेशक आयुर्वेद बीकानेर डॉ. घनश्याम रामावत, हनुमानजी मन्दिर योग दिवस प्रभारी डॉ पवन कुमार पारीक, योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा अधिकारी डॉ संतोष, डॉ जेपी चौधरी सहित मन्दिर ट्रस्ट के पदाधिकारी और अनेक ग्रामीण शामिल हुए। उमा मित्तल व अतिरिक्त निदेशक आयुर्वेद डॉ घनश्याम रामावत ने 21 जून को मन्दिर प्रांगण में होने वाले योग दिवस के आयोजन की तैयारियों का जायजा लिया व जरूरी दिशा निर्देश दिए।
अंजनी माता मन्दिर में हुई योग प्रदर्शनी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा अधिकारी डॉ संतोष शेषमा के निर्देशन में राजकीय आयुर्वेद योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा महाविद्यालय बीकानेर के बीएनवाईएस विद्यार्थियों ने पुनरासर अंजनी माता मंदिर में योग प्रदर्शनी के माध्यम से आमजन को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। योग विद्यार्थियों ने विभिन्न योग कलाओं का प्रदर्शन कर मन मोहक प्रस्तुतियां दी। सुप्रीम कोर्ट के जज विजय विश्नोई सहित अतिथियों ने योग प्रदर्शनी का अवलोकन किया। विश्नोई ने योग विद्यार्थियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए युवाओं को समाज में योग के माध्यम से आरोग्यता का प्रसार करने की प्रेरणा दी।






