May 21, 2026
000000000000

वीडीओ के 850 पदों पर भर्ती, कल से होंगे आवेदन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 जून 2025। ग्राम विकास अधिकारी भर्ती का इंतजार कर रहें अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर चयन बोर्ड से आई है। बोर्ड ने 850 पदों पर भर्ती का नोटिफिकिशन जारी कर दिया है। इसमें 683 नॉन टीएसपी और 167 टीएसपी के है। आवेदन प्रक्रिया 19 जून से शुरू होगी। अंतिम तिथि 18 जुलाई होगी। भर्ती के लिए सीईटी की पात्रता रखने वाले ऐसे अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं, जो वीडीओ के पद की योग्यता रखतें है। भर्ती परीक्षा 31 अगस्त को प्रस्तावित है और परीक्षा ऑफलाइन होगी।
16 आरएएस के आईएएस बनने पर दिल्ली में लगी मुहर।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आरएएस अधिकारियों के आईएएस बनने पर मंगलवार को दिल्ली में मुहर लग गई। यूपीएससी में बोर्ड बैठक में यह फैसला लिया गया है। हालांकि 2024 में खाली हुए आईएएस के 19 के मुकाबले 16 अफसरों को आईएएस बनाया जाएगा। प्रमोशन पाने वाले अफसरों में अरूण प्रकाश, रामस्वरूप, नवनीत कुमार, सुखवीर सैनी, जसवंत सिंह, हरफूल यादव, राजेश वर्मा, सुरेशचंद्र, महेंद्र खींची, अजीत राजावत, अवधेश सिंह, राकेश शर्मा, जगवीर सिंह, ब्रजेश चांदोलया, डॉ हरसहाय मीणा व 1998 बैच के जुगलकिशोर मीणा, ललित कुमार व डॉ एसपी सिंह शामिल है।
आरएएस परीक्षा में हाईकोर्ट ने दखल से इंकार किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। हाईकोर्ट ने राजस्थान प्रशासनिक सेवा (आरएएस) भर्ती 2024 की मुख्य परीक्षा पर तत्काल सुनवाई करने से मंगलवार को फिर इनकार कर दिया। कोर्ट ने कहा, परीक्षा शुरू हो रही है, अब दखल नहीं कर सकते। याचिकाकर्ता आकाश मिश्रा व अन्य की ओर से मंगलवार को अवकाशकालीन न्यायाधीश मनीष शर्मा से सुनवाई का आग्रह किया। कोर्ट ने कहा कि परीक्षा शुरू हो रही है अब सुनवाई नहीं की जा सकती है।