






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 जून 2025। जानलेवा हमले के आरोपी तीन युवकों का पुलिस ने मुख्य बाजार में पैदल मार्च निकाला है। एसआई मोहनलाल मीणा के साथ पुलिस दल मौजूद है। मीणा ने बताया कि 6 अगस्त 2024 को आरोपियों द्वारा गांव बीदासर निवासी मेघराज पुत्र उदाराम के साथ मारपीट की गई थी एवं रुपए छीन लिए गए थे। इस मामले में पूर्व में एक आरोपी कालूराम की गिरफ्तारी हो चुकी थी एवं फरार चल रहे इन तीनों आरोपी गांव नौसरिया निवासी राजेन्द्र मेघवाल, उसके भाई सुरेश कुमार व कमल देव को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया। बुधवार सुबह पुलिस दल ने तीनों आरोपियों का पैदल मार्च निकाला है।






