






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 जून 2025। श्रीडूंगरगढ़ के युवा साहित्यकार पूनमचंद गोदारा को उनकी कृति “अंतस रै आंगणे” के लिए युवा पुरस्कार-2025 दिए जाने की घोषणा साहित्य अकादेमी, दिल्ली द्वारा की गई है। अकादेमी की त्रिसदस्यीय निर्णायक मंडल ने ये निर्णय लिया और अकादेमी सचिव डॉ के श्रीनिवासराव ने इसकी घोषणा की है। गुसाईंसर बड़ा निवासी गोदारा ने साहित्य जगत में श्रीडूंगरगढ़ का मान बढ़ाया है। वे क्षेत्र के पहले साहित्यकार है, जिन्हें साहित्य अकादेमी पुरस्कार के लिए चुना गया है। घोषणा के बाद वरिष्ठ साहित्यकार मधु आचार्य सहित अनेक साहित्यकार उन्हें बधाई दे रहें है। पुरस्कार स्वरूप गोदारा को एक उत्कीर्ण ताम्रफलक और 50 हजार रूपए की राशि पुरस्कार विशेष समारोह में दिए जाएंगे। विदित रहें बाल साहित्य पुरस्कार के लिए बागड़ी भाषा के लेखक भोगीलाल पाटीदार की कृति पंखेरूंव री पीड़ा को दिया गया है।





