May 21, 2026
000000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 जून 2025। बीदासर रोड पर निर्माणाधीन संत कर्मा बाई बालिका छात्रावास के मुख्य द्वार गेट का निर्माण हेतु बुधवार को भूमिपूजन किया गया। इस भव्य द्वार का निर्माण दिवंगत श्रीमती हीरा देवी पत्नी दिवंगत चौखाराम बाना की स्मृति में उनके पुत्र तोलाराम बाना, मास्टर प्रभूराम बाना, रामलाल बाना, एडवोकेट जगदीश बाना द्वारा करवाया जाएगा। द्वार की नींव पूर्व विधायक गिरधारी लाल महिया, पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा, छात्रावास मैनेजमेंट कमेठी के अध्यक्ष एडवोकेट श्यामसुन्दर आर्य, क्रय विक्रय सहकारी समिति के अध्यक्ष तुलछीराम गोदारा, पूर्व सरपंच लक्ष्मणराम खिलेरी सहित अनेक मौजिज लोगों ने रखी। इस अवसर पर छात्रावास मैनेजमेंट कमेटी अध्यक्ष एडवोकेट श्याम सुन्दर आर्य ने दानदाता परिवार का आभार प्रकट करते हुए कहा कि शीघ्र ही आधुनिक सुविधाओं से युक्त बालिका छात्रावास प्रारम्भ कर दिया जाएगा। जो बालिका शिक्षा के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगा। भूमिपूजन के अवसर पर रामचन्द्र गोदारा, हेतराम जाखड़, भीखराज जाखड़, ओमप्रकाश बाना, भूराराम प्रजापत ठेकेदार, रामचन्द्र गीला, दुर्गाराम महिया, मुन्नीराम बाना, गणेश प्रजापत ठेकेदार, भंवरलाल बाना, ओमप्रकाश लाम्बा, हनुमान महिया, परमेश्वरलाल, भागीरथ खिलेरी, मोहनलाल सारण, परमेश्वरलाल, हरलाल भाम्भू, श्यामसिंह सारण, ओमप्रकाश बाना, गिरधारीलाल बाना, धर्मेन्द्र बाना, सुशील सेरडिया, समाज की महिलाएं एवं छात्र उपस्थित रहें। छात्रावास अधीक्षक श्रवण कुमार भाम्भू ने सभी का आभार प्रकट किया।