May 21, 2026
0000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 जून 2025। शुक्रवार को एक विमंदित महिला को घर के बाहर से जबरन उठाकर ले जाने व उसके साथ मारपीट करने, सामूहिक दुष्कर्म करने के आरोप में तीन जनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले में त्वरित जांच व महिला को न्याय दिलवाने की मांग को लेकर सर्वसमाज के लोगों ने विधायक लोक सेवा केंद्र व सीओ ऑफिस पहुंच कर न्याय की मांग की। नागरिकों ने घटना पर जबरदस्त रोष जताया व दुष्कर्मियों को सख्त सजा देने की मांग की। वहीं विश्वहिंदू परिषद के बैनर तले संगठन सदस्यों ने उपखंड अधिकारी उमा मित्तल को ज्ञापन देकर दोषियों को गिरफ्तार करने, सख्त कार्रवाई करने, फास्ट ट्रेक कोर्ट में मामले की सुनवाई करने, पीड़िता को मुआवजा देने चिकित्सकीय सहयेाग देने की मांग की है। इस दौरान संगठन के प्रखंड अध्यक्ष श्याम सुंदर जोशी, प्रशासन प्रमुख फतेसिंह सिंह, गोरक्षा प्रमुख भीखाराम सुथार, बजरंग दल संयोजक वासुदेव सारस्वत, प्रखंड मंत्री दीपक सेठिया, नगर मंत्री मनीष नौलखा सहित अनेक शामिल हुए। वहीं बता देवें मामले में जांच अधिकारी सीओ निकेत पारीक ने एफएसएल टीम बुलाई व मौके पर पहुंचे। पारीक घटना के साक्ष्य जुटा रहें है।