May 21, 2026
0000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 जून 2025। 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग के प्रति खासी जागरूकता देखने को मिली है। गांव गुवाड़ से लेकर स्कूलों व घरों में योगमय आयोजन हुए। लोगों ने निरोग रहने के लिए योग किया और योग करने को नियमित अपनाने की प्रेरणा भी ली। आप भी देखें पूरे अंचल से योगमय आयोजनों की पूरी खबर व फोटो।

श्रीकृष्ण योग संस्थान में उत्साह के साथ किया योग।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कोर्ट के पीछे श्रीकृष्ण योग संस्थान में योग शिक्षक गोविंदराम सोनी के निर्देशन में योग उत्सव का आयोजन किया गया। सोनी ने जीवन में योग का महत्व बताते हुए उपस्थित लोगों को स्वयं नियमित योग करने व अपने आस पास सभी से योग करवाने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि किसी को स्वस्थ रहने के लिए प्रेरित करना भी सेवा का ही एक रूप है और प्रति नागरिक इसे अपनाए, जिससे स्वस्थ समाज का निर्माण हो सकें। इस दौरान कुंभाराम गोदारा, केशराराम कड़वासरा व मोतिसिंह राठौड़ ने विभिन्न व्यवस्थाएं संभाली तथा अनेक योग प्रेमी शामिल हुए।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीकृष्ण योग संस्थान में मनाया योग दिवस, किया सामूहिक योग।

भारती निकेतन स्कूल एवं महाविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भारती निकेतन स्कूल एवं महाविद्यालय में शनिवार सुबह 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर संस्थान के एनसीसी कैडेट्स द्वारा सामूहिक योगाभ्यास किया गया। जिसमें छात्रों ने तन-मन की एकाग्रता व शारीरिक चेतना को जागृत करते हुए योग का महत्व समझा। कार्यक्रम के दौरान एनसीसी एएनओ नितिन सिंह, महाविद्यालय प्राचार्य आनंद नारायण पुरोहित, कोऑर्डिनेटर रमेश कुमार भोजक, एनसीसी अधिकारी नितिन सिंह सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा। योग सत्र में कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भारती निकेतन में उत्साह के साथ किया सामूहिक योग का आयोजन।

योग दिवस पर राउमावि ताल मैदान किया सामूहिक योग।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कस्बे के ताल मैदान स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर वरिष्ठ प्राध्यापक प्रदीप कुमार कौशिक के निर्देशन में योग गतिविधियों का आयोजन करवाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थी अशोक कुमार प्रजापत, चेतन कुमार, घनश्याम एवं गोविंद को योग गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए ब्रांड एम्बेसडर नामित किया गया तथा सुश्री दव्या कड़वासरा एवं शाला की पूर्व विद्यार्थी सुश्री सोनू माली को यूथ एवं इको क्लब की ओर से कार्यवाहक प्राचार्य बाला राम मेघवाल, अतिथि प्राचार्य डॉ. मनीष कुमार सैनी, एसडीएमसी सचिव दीपक चौधरी, यूथ एवं इको क्लब प्रभारी डॉ. राधाकिशन सोनी ने प्रतीक भेंट कर सम्मानित किया गया। योग दिवस समारोह में शाला एवं अन्य शालाओं के 50 से अधिक शिक्षकों ने सहभागिता निभाई।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ताल मैदान के पीएमश्री राउमावि में योग दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

महिला मंडल ने किया योग दिवस पर कार्यशाला का आयोजन।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सेवाकेंद्र में साध्वी संगीतश्री जी व साध्वी परमप्रभाजी के सान्निध्य में श्रीडूंगरगढ़ तेरापंथ महिला मंडल द्वारा “प्रेक्षा प्रवाह:शक्ति और शांति” विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। साध्वी संगीतश्री जी ने 13 प्रकार के चैतन्य केंद्र बताते हुए जीवन में योग को उतार लेने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि प्रेक्षा ध्यान के माध्यम से शरीर व मन संतुलित होंगे नकारात्मक ऊर्जा बाहर निकलेगी। उन्होंने मंत्र व महाप्राण ध्वनि का अभ्यास करवाया। मंडल की महिलाओं ने प्रेक्षा गीत गान किया व योग प्रशिक्षक ओमप्रकाश कालवा के निर्देशन में योगाभ्यास किया गया। कालवा ने प्रेक्षा ध्यान सूत्र के बारे में बताते हुए शरीर का पूरा स्वास्थ्य रीढ़ की हड्डी के स्वस्थ रहने पर केंद्रीत बताया। मंडल अध्यक्ष सुनीता डागा ने बताया कि कार्यक्रम का संचालन मंजू झाबक ने किया और सभी का आभार ज्ञापन मंडल मंत्री संगीता बोथरा ने किया। इस दौरान अपने श्रावक व श्राविकाएं कार्यक्रम में शामिल हुई।

भुंवाल की नि:शुल्क योग कक्षा में मनाया योग दिवस।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गत चार वर्षों से योगाचार्य डॉ ओमप्रकाश भुंवाल द्वारा संचालित नि:शुल्क योग कक्षा में उत्साह के साथ योग दिवस मनाया गया। भुंवाल ने बताया कि बिग्गा बास में अनुराधा काया कल्प सेंटर में प्रतिदिन सुबह 6.30 बजे से 7.30 बजे तक निशुल्क योग कक्षा का आयोजन किया जाता है। आज आयोजित कार्यक्रम में राजकुमार नेहरा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। वहीं गोपाल शर्मा, शंकर भुवाल, कांग्रेस चूरू महासचिव विजयपाल भुवाल, भोजनाथ सिद्ध, लक्ष्मीदेवी सिंघी, प्रेमलता डगा, सुरभि नेहरा, पूनम, बलकेश, सिमरन, आशा, रमा, अनुराधा भुवाल, चारु अलवानी, संतोष भुवाल, गीता देवी भुवाल, जयश्री, अनिता, जया देवी, रणवीर सिंह राठौड़, सूर्याप्रकाश भुवाल, चन्द्र शेखर भुवाल शामिल हुए।

राउप्रावि इंदपालसर बड़ा में योग दिवस कार्यक्रम का आयोजन।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव इंदपालसर बड़ा में राउप्रावि में योग दिवस के अवसर पर विद्यालय के शारीरिक शिक्षक मूलाराम भादू के निर्देशन में योग दिवस मनाया गया। इस अवसर पर ओबीसी मण्डल अध्यक्ष धनराज सोनी ने शरीर व मन को स्वस्थ रखते हुए निरोग रहने के लिए योग का महत्व समझाया। इस दौरान विभिन्न योगासनों का अभ्यास किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के विद्यार्थियों व ग्रामीणों ने उत्साह के साथ भाग लिया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव इंदपालसर बड़ा के राउप्रावि में हुआ योग दिवस पर आयोजन।

कल्याणसर के राउमावि में मनाया योग दिवस।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव कल्याणसर के राउमावि में योग दिवस पर सामूहिक योग के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। योग दिवस प्रभारी ग्राम विकास अधिकारी सीताराम जाखड़ ने वर्तमान समय में जीवन में बढ़ते तनाव के काल में स्वस्थ रहने के लिए योग के प्रभाव को बताया। इस दौरान विभिन्न योगासनों का अभ्यास किया गया। कार्यक्रम में पीटीआई अमरसिंह, विद्यालय सहायक रामलाल हरड, दानाराम महिया, भगवाना राम, रोहताश, एएनएम पिंकी बाकोलिया सहित जागरूक ग्रामीण जन उपस्थित रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राउमावि कल्याणसर में जागरूक नागरिकों ने किया योग।

उदरासर के राउमावि में योग के साथ ली मतदान शपथ।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव उदरासर के वैद्य मघाराम राउमावि में योग दिवस पर कार्यक्रम मनाया गया। कार्यक्रम में बीएलओ दुलदास स्वामी व श्यामसुंदर सारस्वत ने योग भी वोट भी कार्यक्रम के तहत मतदाताओं को मतदाता शपथ दिलवाया गई। इस अवसर पर जागरूक ग्रामीणों ने भी योग कार्यक्रम में भाग लिया व सभी ने सामूहिक योगासनों का अभ्यास किया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। उदरासर में जागरूक ग्रामीणों ने किया योग ली मतदान की शपथ।

राउमावि मोमासर में आयोजित हुआ योग कार्यक्रम।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मोमासर के राजकीय आदर्श उमावि में योग दिवस पर शनिवार सुबह 7 बजे से 8 बजे योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य रामूराम ने जीवन में योग का महत्व समझाया। इस दौरान अनेक सरकारी कर्मचारी व जागरूक ग्रामीण कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम में सबसे छोटी उम्र की 5 साल की दिव्या संचेती ने भी योगाभ्यास कर सराहना बटोरी। यहां राजेश कुमार, हरिराम, पवन कुमार, अशोक कुमार, जगदीश, सुमन, प्रभाकर, दिलीप सिंह, श्रवण कुमार, कमल सुथार, भींया राम सहित अनेक महिलाएं भी शामिल हुई। कार्यक्रम का संचालन पीटीआई संतोष शेखावत ने किया व उनके सहयोगी अशोक सोनी रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मोमासर में राउमावि में हुआ योग कार्यक्रम का आयोजन।

गांव रीड़ी में जसनाथजी मंदिर प्रांगण में मनाया योग दिवस।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव रीड़ी में जसनाथजी मंदिर प्रांगण में उत्साह के साथ युवाओं ने योग दिवस पर सामूहिक योग कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में सक्रिय युवा पुरनाथ सिद्ध ने योग के बारे में विभिन्न जानकारी देते हुए इसे भारत की पुरातन संपदा बताया जिससे आज पूरा विश्व लाभ ले रहा है। कार्यक्रम में कालूनाथ ने कहा कि शरीर व मन को मजबूत करने के साथ आध्यात्मिक उन्नति भी योगमार्ग से संभव है। कार्यक्रम में नौरंगनाथ, रामनारायण, उदयनाथ, भंवरनाथ, राजूनाथ, रतनलाल, जगदीशनाथ, रामेश्वर, शंकरनाथ, चंदूनाथ, बलराम, रामरतन, गोमंद सहित अनेक जागरूक युवा शामिल हुए। इस दौरान विभिन्न आसनों का अभ्यास किया गया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव रीड़ी में जसनाथजी मंदिर प्रांगण में जागरूक युवाओं व ग्रामीणों ने किया सामूहिक योग।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राष्ट्र सेविका समिति की रानी लक्ष्मीबाई शाखा में बालिकाओं ने योग दिवस पर सामूहिक योगाभ्यास किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राउमावि लिखमादेसर में योग दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्टाफ व विद्यार्थियों सहित अनेक युवा ग्रामीण भी शामिल हुए।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सुरभि भोजक के सिंधी कॉलोनी स्थित विंग्स डांस स्टूडियो में योग दिवस पर बच्चों ने उत्साह के साथ योगाभ्यास किया व कलात्मक योग प्रस्तुतियां दी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राउमावि दुसारणा पंडरिकजी के प्रधानाचार्य धनराज भादू के निर्देशन में योग दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भादू ने योग का महत्व बताया व योग प्रशिक्षक ओशो जिज्ञासु सिद्ध व अनिता जाट ने योग प्रार्थना, योगासन, प्राणायाम, ध्यान करवाते हुए शांति पाठ के साथ कार्यक्रम संपन्न करवाया। कार्यक्रम में स्टाफ, विद्यार्थी व जागरूक ग्रामीणों ने कार्यक्रम में शामिल होकर योगाभ्यास किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव मोमासर के आदर्श बाल विद्या मंदिर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर समारोह का आयोजन किया गया, बालकों व स्टाफ ने उत्साह के साथ किया योगासनों का अभ्यास।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव धीरदेसर पुरोहितान में राजकीय संस्कृत विद्यालय में हुआ योग कार्यक्रम का आयोजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव धीरदेसर पुरोहितान में राउमावि में हुआ योग कार्यक्रम का आयोजन, स्टाफ व विद्यार्थी हुए शामिल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव रीड़ी में भंवरनाथ पंवार के घर पर नन्हें मुन्नों ने किया योगभ्यास, मनाया योग दिवस।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। महिलाओं ने दिखाई योग के प्रति जागरूकता, सुष्मा करनाणी व कृष्णा पेड़िवाल ने बताया योग का महत्व, किया सामूहिक योग।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जागरूक महिला शक्ति ने अपने घरों की छतों पर मनाया योग दिवस, पिंकी शर्मा ने किया सामूहिक योगाभ्यास का आयोजन, दी योग दिवस की शुभकामनाएं।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जागरूक महिलाओं ने स्वस्थ शरीर व स्वस्थ मन के प्रति महिलाओं को जागरूक होने का दिया संदेश, ममता मारू की अगुवाई में किया सामूहिक योग।