May 21, 2026
00000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 जून 2025। क्षेत्र के गांव बाडेला निवासी एक युवक मिस्त्री का कार्य करते हुए हादसे का शिकार हो गया। जामसर थाना क्षेत्र के गांव बंबलू में 30 वर्षीय नरेंद्र पुत्र किशनाराम जाट निवासी बाडेला मंगलवार, 24 जून दोपहर 3.30 बजे मिस्त्री का काम कर रहा था। अचानक एक गलेण्डर टूटकर उसकी गर्दन पर लग गया। जिससे युवक की मौत हो गई। मृतक के छोटे भाई मुखराम जाट ने जामसर थाना पुलिस को रिपोर्ट दी और पुलिस ने मर्ग दर्ज कर थानाधिकारी रवि कुमार को जांच दी गई है।