






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 जून 2025। 22 वर्षीय एक युवक मंगलवार को घर से निकला और लापता हो गया है। युवक के परेशान माता पिता ने क्षेत्र वासियों से मदद की गुहार लगाई है। गांव गुसाईंसर बड़ा निवासी प्रभुराम पुत्र राजूराम सांसी मंगलवार, 24 जून की शाम करीब 4 बजे घर से निकला। युवक श्रमिक का कार्य करता था व उसी दिन से वापस घर लौट कर नहीं गया है। युवक के पिता ने पुलिस थाने में भी परिवादी दी है वहीं भाई तुलछीराम ने सभी पाठकों व क्षेत्रवासियों से युवक के कहीं नजर आने या इसके बारे में कोई सूचना होने पर 7340235747 पर संपर्क करने की अपील की है।




