May 20, 2026
6f4ccef82986a67d847fcef9f24

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 दिसम्बर 2020। पंचायत चुनाव से पहले पर्चे खारिज होने के विवाद को लेकर कांग्रेस सरकार को आड़े हाथ लेने के बाद ताराचंद सारस्वत ने आज जिले में तीसरे चरण के मतदान पूर्ण होने के साथ ही जिले में प्रमुख व पंचायत समितियों में अधिकांश प्रधान भाजपा के बनने का विश्वास जताया है। हालांकि तीसरे चरण के मतदान के बाद पार्टियों ने प्रधान व जिला प्रमुख के लिए विचार विमर्श करना प्रारम्भ कर दिया है। सारस्वत ने कहा कि जनता का विश्वास मोदी के साथ भाजपा के साथ है। देहात जिलाध्यक्ष ताराचंद सारस्वत ने आज बीकानेर जिला कार्यालय में संगठन प्रभारी काशीराम गोदारा के साथ बैठक की और दोनों नेताओं ने मतदान के बाद चुनाव के बारे में समीक्षा चर्चा की। सारस्वत ने गोदारा के साथ तीसरे चरण के चुनाव सम्पन्न होने के पश्चात प्रधान व उपप्रधान सहित जिला प्रमुख व उप जिला प्रमुख के चुनाव की रूपरेखा बनाई। सारस्वत ने भरोसा जताया कि जिला प्रमुख व प्रधान भाजपा ही बनाएगी। बता देवें की पूरे जिले के पंचायत चुनाव की मतगणना 8 दिसम्बर को होगी।