






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 जून 2025। घर की बाखल में सो रही युवती घर से गायब हो गयी और परेशान भाई ने थाने पहुंच पुलिस से बहन को ढूंढने की गुहार लगाई है। गांव डेलवां निवासी युवक ने पुलिस को बताया कि बीती रात माता पिता व भाई बहन घर की बाखल में सो रहें थे। सुबह उठे तो उसकी छोटी 19 वर्षीय बहन गायब थी। परिजनों ने गांव में व रिश्तेदारों में युवती की तलाश की परंतु वह नहीं मिली। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर मामले की जांच एएसआई ग्यारसीलाल को दी गयी है।




