May 21, 2026
00000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 जून 2025। कल शनिवार को 132 केवी जीएसएस मोमासर पर रखरखाव का कार्य किया जाएगा। जिसके चलते इससे जुड़े सभी 33 केवी फीडर पर सुबह 7 बजे से 11 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित होगी। विभागीय अधिकारी एईएन राजू लाल मीणा ने बताया कि मोमासर 132 से निकलने वाले 33 केवी फीडर मोमासर, थामड़ा, गुनाना जोहड़, लिखमादेसर, धीरदेसर चोटियान, भादासर, सत्तासर और आडसर फीडर पर आपूर्ति बाधित होगी। इन फीडरों से जुड़े सभी गांव कटौती से प्रभावित होंगे। ये खबर पढ़ने के बाद आप पाठक इन गांवो के ग्रामीणों तक जरूर पहुंचाए जिससे वे किसी असुविधा से बच सकें।