May 21, 2026
WhatsApp Image 2025-06-28 at 20.08.14

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 जून 2025। सूरतगढ़ के गांव डीडवाना से शुक्रवार सुबह लापता हुए नारायण पुत्र शंकरलाल ओझाईया को आज श्रीडूंगरगढ़ में देखें जाने की सूचना परिजनों को मिली है। परिजनों ने बताया कि नारायण कल सुबह अर्जुनसर का कहकर घर से निकले थे और लापता हो गए। परिजन लगातार उनकी तलाश में जुटे है और शनिवार को शाम इन्हें घुमचक्कर श्रीडूंगरगढ़ पर देखें जाने की सूचना मिली है। परिजनों ने क्षेत्रवासियों से मदद की गुहार लगाई है। परिवार के श्रीडूंगरगढ़ निवासी रिश्तेदार भी इनकी तलाश में जुटे है। वहीं किसी नागरिक को नारायण के नजर आने पर वे 9983116670 या 8239505505 पर संपर्क कर तुरंत सूचना देवें और गुमशुदा की तलाश में परेशान परिजनों की मदद जरूर करें।