May 20, 2026
WhatsApp Image 2025-06-28 at 21.05.13

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 जून 2025। क्षेत्र के गांव दुसारणा की द्वारकाधीश गौशाला प्रांगण में दिव्य गौकथा का आयोजन जारी है। कथा का प्रारंभ गौपूजन से किया गया और साध्वी श्रद्धा गोपाल सरस्वती दीदी ने गुरू की महिमा का वर्णन किया। साध्वी ने कलिकाल में मुक्ति मार्ग का सहज साधन गौसेवा और मुख से भगवन नाम स्मरण को बताया। उन्होंने कहा कि गौसेवा व सुमिरन भगवत प्राप्ति का एकमात्र मार्ग है। साध्वी ने पंचगव्य का महत्व बताया और गौसेवा में सहयोगी बनने की प्रेरणा दी। कथा में कई गांवो के श्रद्धालु शामिल हुए और कथा के दौरान भजनों पर खूब आनंद लिया। गौशाला के प्रबंधक व दुसारणा निवासी भंवरलाल पुत्र लाखूराम गोदारा ने गौशाला विकास के लिए 4 बीघा भूमि का दान दिया। वहीं गौशाला अध्यक्ष भारुराम पुत्र बागताराम गोदारा ने गौसेवा में 5 लाख 21 हजार रुपए सहयोग राशि का समर्पण कर गौशाला परिसार में 1कार्यालय कमरा,1 स्टोर कमरा, 1 एक रसोईघर का निर्माण करवाने का संकल्प लिया। दुसारणा निवासी रामेश्वरलाल पुत्र ज्ञानीराम गोदारा तथा राजकुमार पुत्र विजयपाल गोदारा (पहलवानजी) दुसारणा ने 2 लाख 21 हजार रुपए की राशि का समर्पण कर गौ चिकित्सालय के लिए मेडिकल रूम बनाने का लिया संकल्प लिया। वहीं नानूराम चंद्राराम कुशलाराम डूडी अमृतवासी ने 1 लाख 25 हजार की राशि, रामशंकर गौशाला छापर 21 हजार, गोपाल गौशाला श्रीडूंगरगढ़, हरिनाथ पुत्र परमनाथ ऊपनी, डूंगरनाथ नरसीनाथ ऊपनी, आदूनाथ ऊपनी, लक्ष्मणराम बादनू ने 11-11 हजार रूपए की राशि का सहयोग दिया। कथा के दौरान मालसिंह पुत्र भैंरूसिंह भोजास, सुरजाराम जीवनराम गोदारा ऊपनी, हनुमानराम नाई दुसारना 5-5 हजार रूपए सहयोग दिया। दानदाता पूसाराम जाखड़ तेजरासर, किशनाराम जाखड़ भादासर, रामलाल लाछड़सर, किशोर सिंह कोटासर, सोहनराम अमृतवाणी, हरूराम डूडी अमृतवासी, शाहिद ने भी बढ़ चढ़कर गौसेवा में सहयोग दिया। कथा के दौरान गोपाल गौशाला श्रीडूंगरगढ़ के मंत्री जगदीश स्वामी, कमल किशोर सोमानी, जीवदया गौशाला श्रीडूंगरगढ़ के सचिव शिवरतन सोमानी सहित अनेक गौशालाओं के संचालक गौकथा में शामिल हुए। आयोजक गौशाला कमेटी ने सभी दानदाताओं और अतिथियों का सम्मान किया।